17th February History
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।
2014 में इसी दिन चुनाव आयोग ने अंतिम चरण के मतदान खत्म होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
Jabalpur/ 17th फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।
"सफलता की कोई सीमा नहीं होती, और असफलता का कोई अंत नहीं होता। इसलिए, चलते रहो, बढ़ते रहो— डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम"
आज (17th February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1370 - रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
1670 - शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
1698 - औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
1813 - प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1852 - फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
1867 – स्वेज नहर से पहला जहाज गुजरा।
1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
1909 - अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
1915 – महात्मा गांधी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1927 - वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
1931 – वायसराय निवास में लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत किया।
1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुई।
1934 - पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।
1945 - सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
1947 – सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू हुआ।
1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
1962 - जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
1964 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1972 – ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1976 - मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
1982 - जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
1983 – नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
1990 - चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
1996 - रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने 'डीप ब्लू' नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
1997 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1999 - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया.
2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
2002- नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
2004 – फूलन देवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हुआ।
2005 – बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
2007 – अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाए जाने की घोषणा की।
2008 - कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2014 – चुनाव आयोग ने अंतिम चरण के मतदान खत्म होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2014 - सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
2016 - तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत राहुल।
आज (17th February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-
1792 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत का जन्म।
1881 – भारत के विशिष्ट निबंधकार पूर्णसिंह का जन्म।
1899 – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानंद दास का जन्म।
1925 – भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाचरण शुक्त का जन्म।
1954 – भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म।
1963 – अमेरिकी उद्योगपति माइकल जॉर्डन का जन्म।
आज (17th February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1883 – भारतीय क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के का निधन।
1943 – भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन।
1986 – भारतीय दार्शनिक जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) का निधन।
1988 – स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन।
1993 – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का निधन।
1994 – गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का निधन।
2005 – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का निधन।
2017 – हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन।